Edited By Shivam, Updated: 08 Oct, 2018 07:49 PM
अंबाला के नारायणगढ़ क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगड़ी नजर आ रही है। बदमाश सरेआम बंदूक लेकर घूमते नजर आ रहे हैं। वहीं गांव बरोली में बाईक सवार तीन युवक शराब पीकर घूम रहे थे, जिनके पास बंदूक भी थी, जो अचानक चल गई। इसी दौरान...
नारायणगढ़(चंदेष): अंबाला के नारायणगढ़ क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगड़ी नजर आ रही है। बदमाश सरेआम बंदूक लेकर घूमते नजर आ रहे हैं। वहीं गांव बरोली में बाईक सवार तीन युवक शराब पीकर घूम रहे थे, जिनके पास बंदूक भी थी, जो अचानक चल गई। इसी दौरान खेतों में काम करने जा रही दो महिलाओं को गोली लग गई।
घायल महिलाओं को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत देख उन्हें पीजीआई चंडीगढ रेफर कर दिया गया। इस तरह हथियार बंद लोगों के घूमने से गांव व आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ। हालांकि, घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की है।