यमुनानगर में बदमाशों के हौंसले बुलंद, दिन दिहाड़े पुलिस पर चलाई गोलियां

Edited By Vivek Rai, Updated: 06 May, 2022 02:58 PM

two men fire bullets on cop in yamunanagar

हरियाणा के यमुनानगर में संदिग्ध बदमाशों ने एक पुलिस कर्मचारी को गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह पुलिस कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर था। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में देखने पर जब उनका पीछा किया तो उन्होंने पुलिस...

यमुनानगर(सुरेंद्र): हरियाणा के यमुनानगर में संदिग्ध बदमाशों ने एक पुलिस कर्मचारी को गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह पुलिस कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर था। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में देखने पर जब उनका पीछा किया तो उन्होंने पुलिस कर्मचारी पर गोली चला दी। सूचना मिलते ही घटना स्थल के आसपास के इलाकों में तुरंत नाकेबंदी के आदेश जारी कर दिए गए।

पुलिस कर्मचारी पर गोलीबारी की यह घटना यमुनानगर के रादौर स्थित रादौरी रोड की है। जानकारी के अनुसार, एसआई सतीश कंबोज अपनी ड्यूटी पर थे। पुलिस गश्त के दौरान जब उन्होने बिना नंबर प्लेट के एक बाइक देखी तो तुरंत उसका पीछा करना शुरू किया। पुलिस को पीछा करते देख बाईक सवार युवकों ने उनके ऊपर गोली चला दी। बाईक सवार बदमाशों ने पुलिस कर्मचारी पर दो राउंड फायर किए। इसमें से एक गोली पुलिस कर्मचारी के पेट में और दूसरी बाजू में लगी। घायल पुलिस कर्मचारी को ईलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

बदमाशों की धरपकड के लिए शहर में हुई नाकेबंदी

घटना की सूचना मिलने के बाद यमुनानगर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह ने घटना स्थल और आसपास के इलाकों का दौरा किया और बाईक सवार युवकों की धरपकड के लिए तुरंत नाकेबंदी करवाने के आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल में जाकर पुलिस कर्मचारी का हालचाल भी पूछा। उन्होंने वहां तैनात डॉक्टरों से मुलाकात कर पुलिस कर्मचारी को तुरंत सही इलाज करने के निर्देश दिए । एसपी सुरेंद्र पाल सिंह ने दावा किया कि नाकेबंदी कर दी गई है और जल्द ही पुलिस आरोपियों तक पहुंच जाएगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!