Edited By vinod kumar, Updated: 16 Feb, 2021 04:13 PM
हरियाणा सरकार की तरफ से जननायक जनता पार्टी के दो नेताओं को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड का नॉन ऑफिशियल मेंबर नियुक्त किया गया हैं। केडीबी के नवनियुक्त सदस्य कैथल जिला से पूर्व जिला प्रधान रणदीप कौल और उचाना निवासी एवं पार्टी के प्रदेश सचिव भलेराम श्योकंद...
चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा सरकार की तरफ से जननायक जनता पार्टी के दो नेताओं को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड का नॉन ऑफिशियल मेंबर नियुक्त किया गया हैं। केडीबी के नवनियुक्त सदस्य कैथल जिला से पूर्व जिला प्रधान रणदीप कौल और उचाना निवासी एवं पार्टी के प्रदेश सचिव भलेराम श्योकंद हैं।
दोनों नवनियुक्त सदस्यों ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पूरी लगन व निष्ठा से इस जिम्मेवारी का निर्वहन करेंगे। साथ ही उन्होंने पूरा विश्वास दिलाया कि कुरुक्षेत्र 48 कोस की परिधि में आने वाले 130 से ज्यादा तीर्थों के जीर्णोद्धार में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।