Edited By Shivam, Updated: 06 Jul, 2019 10:39 PM
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट ने वन्य जीवों को मारकर उनकी तस्करी करने वाले दो शिकारियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। अधिकारियों ने बताया कि गुप्ता सूचना के आधार पर पकड़े गए शिकारियों ने उन्होंने जंगली गोह बरामद की है। आरोपी...
कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड़): धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट ने वन्य जीवों को मारकर उनकी तस्करी करने वाले दो शिकारियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। अधिकारियों ने बताया कि गुप्ता सूचना के आधार पर पकड़े गए शिकारियों ने उन्होंने जंगली गोह बरामद की है। आरोपी शिकारियों का कहना है कि वे गोह (एक प्रकार की छिपकली) को खाने के लिए उनका शिकार करते हैं।
शिकारियों के पास से करीब एक दर्जन गोह बरामद की गई है। साथ साथ ही उनके कब्जे से जैकाल और काली बिल्ली भी बरामद की है। वन्यजीव विभाग इंस्पेक्टर तेजवीर सिंह ने बताया कि यह शिकारी पिछले पांच-छह महीने से लाडवा एरिया में लाडवा एरिया में वन्य जीवों को पकड़ कर उनको जिंदा या मारकर बेचते थे।
विभागीय कर्मचारियों ने कहा कि इस गिरोह में लगभग 9 से 10 लोग शामिल थे, लेकिन विभाग के कर्मचारियों की आने की भनक लगते ही कुछ लोग फरार हो गए। फिलहाल, 2 लोग काबू किए गए हैं, उनसे अभी पूछताछ जारी है। पूछताछ के बाद गिरोह से जुड़े सभी लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।