चौपाल पर शराब पी रहे दो भाइयों की हत्या, शरीर पर मिले चाेट के निशान

Edited By vinod kumar, Updated: 14 Mar, 2020 11:54 AM

two brothers drinking alcohol on chaupal killed

हरियाणा के पलवल में दो भाइयों की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतकों के शव शुक्रवार सुबह गांव की ही अनुसूचित जाति की चौपाल पर रजाई से ढके हुए मिले। दोनों के शरीर पर नुकीली वस्तु और ईंटों से चोट मारने के निशान थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के...

पलवल(गुरुदत्त): हरियाणा के पलवल में दो भाइयों की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतकों के शव शुक्रवार सुबह गांव की ही अनुसूचित जाति की चौपाल पर रजाई से ढके हुए मिले। दोनों के शरीर पर नुकीली वस्तु और ईंटों से चोट मारने के निशान थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

गांव कानोली निवासी गिरिराज ने बताया कि उसके भाई छज्जू और वेदपाल मजदूरी करते थे। वीरवार रात को दोनों गांव की चौपाल पर बैठे थे। उनके साथ गांव के कुछ और लोग भी थे। शुक्रवार सुबह उनके घर गांव का एक आदमी काम करवाने के लिए पहुंचा, लेकिन वह दोनों उसे घर नहीं मिले। उनकी तलाश में वह चौपाल पर पहुंचा। जहां पर उसे वह मृत हालत में पड़े हुए मिले। 

उसने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को फोन किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि दोनों के शरीर पर नुकीली वस्तु और ईंटों से चोट मारने के निशान है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

5 बच्चे हुए अनाथ
मंडकौला चौकी इलाके के ग्राम कानोली में हुए दोहरे हत्याकांड से 5 बच्चे अनाथ हो गए। मृतक छज्जू की तीन लड़कियां और वेदपाल के एक लड़का और लड़की है। छज्जू के भतीजे प्रीतम ने बताया कि दोनों के पास आय का कोई स्थायी साधन नहीं था। वहीं भाई गिरिराज ने बताया कि दोनों ही के घरों की आर्थिक हालात बहुत खराब हैं। दोनों मजदूरी करते थे। उनके अनुसार दोनों ही रात को चौपाल पर बैठकर अपने साथी के साथ शराब पी रहे थे। उनकी गांव में किसी से कोई रंजिश भी नहीं थीं।

वहीं थाना प्रभारी हथीन सत्यानारायण ने कहा कि दो लोगों की हत्या की सूचना मिली थी। मृतक छज्जू के भाई गिरिराज के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी गई है। हत्या के मामले में कुछ सबूत मिले है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया जाएगा। हत्या शराब पीने के दौरान हुए किसी विवाद के चलते हुए लग रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!