सोने की नकली ईंट देकर ढाई लाख की लूट, दो टटलूबाज गिरफ्तार

Edited By Shivam, Updated: 21 Dec, 2018 09:28 PM

two arrested for selling fake gold

नूंह सीआइए पुलिस ने सोने की नकली ईंट को असली बताने वाले दो टटलूबाजों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नूंह कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर...

नूंह(एके बघेल): नूंह सीआइए पुलिस ने सोने की नकली ईंट को असली बताने वाले दो टटलूबाजों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नूंह कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है, वहीं पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों व गिरोह के सदस्यों का पता लगा रही है।

जानकारी के अनुसार बिहार के रहने वाले राम आशीष के पास कुछ दिनों पहले सोने की ईंट बेचने का फोन आया। इस बीच आधी ईंट का सौदा ढाई लाख रुपये में हो गया। 2 दिसंबर को राम आशीष नूंह आ गया। इस बीच दो लोग बाइक पर मालब गांव में ले गए। यहां अन्य साथियों को बुलाने के बाद ढाई लाख रुपये लेकर सोने की आधी ईंट दे दी। सोने की ईंट देते समय आरोपियों ने कहा कि 21 दिन तक सोने की ईंट की पूजा करनी है।

PunjabKesari

उसके बाद इसे चेक कराना है नहीं तो यह मिट्टी की हो जाएगी। राम आशीष सोने की ईंट लेकर अपने गांव पहुंचा और चेक कराने के दौरान पता चला की सोने की ईंट नकली है। अपने साथ वारदात होते देख राम आशीष ने फिर से संपर्क किया और सोने की ईंट की और डिमांड की। इस बीच राम आशीष ने मामले की जानकारी नूंह सीआइए पुलिस को दी। आरोपियों से फोन पर बात होने पर 18 दिसंबर को नूंह फिर से आने को कहा गया।

राम आशीष 18 दिसंबर को सुबह नूंह सीआइए पुलिस के पास पहुंचा। इस बीच राम आशीष नूंह बस अड्डे पर पहुंच गया। वहीं सीआइए पुलिस भी आसपास मौजूद रही। कुछ समय बाद बाइक पर सवार दो आरोपी राम आशीष के पास नूंह बस अड्डे पर पहुंचे। आरोपियों के पहुंचने पर नूंह सीआइए पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर धर दबोचा। 

PunjabKesari

गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान सद्दाम पुत्र सफी गांव पलड़ी थाना पहाड़ी राजस्थान और असगर पुत्र उसमान गांव बीवां थाना फिरोजपुर झिरका के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके गिरोह में चार सदस्य और है। नूंह सीआइए इंचार्ज अब्बास खान ने बताया कि पुलिस ने  दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा है। इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों का पुलिस पता लगा रही है। जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को काबू किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!