Edited By Naveen Dalal, Updated: 23 Jun, 2019 10:37 AM
सुनारिया गांव के खेतों में अल सुबह पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी...
रोहतक (दीपक भारद्वाज): रोहतक के सुनारिया गांव के खेतों में अल सुबह पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी तथा एक अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार दोनों बदमाशों ने 19 जून को हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर को गोली मारी थी। फिलहाल घायल बदमाश का रोहतक़ पीजीआई में इलाज चल रहा है और दूसरे बदमाश से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं बताया जा रहा है कि दोनों बदमाशों पर पहले से ही कई अपराधिक मामले दर्ज है।
पुलिस के मुताबित उन्हें सूचना मिली थी कि पूर्व सब इंस्पैक्टर पर गोली चलाने वाले रोहतक के सुनारियां गांव के खेतों में बने एक कोठरे में हैं। पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी की। जिसके बाद पुलिस को देखकर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी लेकिन पुलिस की जवाबी फायरिंग में पंकज बुधवार मुख्य आरोपी के पांव में गोली लगी। जबकि मोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्तौल 7 जिंदा कारतूस भी बरामद किये। आरोपियों ने पुलिस पर 3 गोलियां दागी। पुलिस के अनुसार इन दोनों पर कई संगीन अपराधिक मामले दर्ज है। फिलहाल पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर और पूछताछ करेगी।