लुटेरों के हौसले बुलंद, पिस्तौल की नोक पर दिनदहाड़े 12 लाख की लूट

Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 09 Jul, 2018 02:18 PM

twelve lakh looted on the tip of pistol

हरियाणा में लुटेरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन हो रही लूट की घटनाअों से लगता है कि इन्हें पुलिस का भी खौफ नहीं है। महेंद्रगढ़ के कनीना कस्बे में दिनदहाड़े पिस्तौल की नोक पर लाखों की लूट की गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच...

महेंद्रगढ़ (प्रदीप बालरोड़िया): हरियाणा में लुटेरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन हो रही लूट की घटनाअों से लगता है कि इन्हें पुलिस का भी खौफ नहीं है। कनीना-महेंद्रगढ सड़क मार्ग पर अटेली मोड़ के समीप बनी एक ऑयल मिल में अनिल एंड कम्पनी के मुनीम मूलचंद से 2 बाइक पर सवार 4 युवक  पिस्तौल के बल पर 12 लाख रुपए उस समय लूट ले गए जब वह बैंक में आर.टी.जी.एस. करवाने जा रहा था। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। सोमवार करीब साढे 12 बजे मूलचंद इस रकम को लेकर पी.एन.बी. बैंक में 4 जगह आर.टी.जी.एस. करवाने जा रहा था। 

वह अटेली मोड़ होते हुए नहर के साथ बने रास्ते से जा रहा था कि पीछे से तेज गति से बाइक पर आए 4 युवकों ने उनकी बाइक रुकवा ली। उसके हाथ में रकम का थैला व बैंक के कागजात थे जिसे एक युवक छीनने लगा लेकिन थैला नहीं छूटा तो दूसरी बाइक से उतर कर आए युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। जिससे वह घबरा गया ओर आरोपी रकम का थैला लेकर फरार हो गए।  मूलचंद ने मिल मालिक मुकेश गोयल को सूचना दी। उन्होंने यह सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। 

कंट्रोल रूम से वीट होने के बाद पुलिस अचानक हरकत में आई और घटना स्थल सहित पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर जांच की गई। डी.एस.पी. विनोद कुमार, थाना प्रभारी इंस्पैक्टर रमेश कुमार, चौकी प्रभारी श्योताज सिंह, आई.ओ. सत्यवीर सिंह सहित पुलिस कर्मचारी आरोपियों को काबू करने के मकसद से विभिन्न स्थानों की ओर कूच कर गए। पुलिस ने इस मामले में 2 युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है लेकिन अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है। मिल मालिक मुकेश गोयल ने बताया कि उनके द्वारा प्रतिदिन का कार्य रोजमर्रा की भांति किया जा रहा था।  इस मौके पर निरंजन लाल, रविंद्र बंसल, अमित चिप्पु, अशोक ठेकेदार, मोहन सिंह, श्रीराम शर्मा, मुकेश गोयल, रोशन लाल, सुरेश कुमार सहित अन्य लोग हाजिर थे।

इधर, डी.एस.पी. विनोद कुमार ने बताया कि लूट कांड का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस टीमें पीछे लगी हुई हैं। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। अटेली हलके की विधायक एवं हरियाणा विधान सभा की डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने कहा कि लूट के मामले को लेकर उन्होंने एस.पी. को सख्त कार्रवाई के लिए कहा है। कानून का उल्लंघन करने वाले असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था को भंग नहीं होने दिया जाएगा। 

ये कहना है एस.पी. का
एस.पी. कमलदीप गोयल ने कहा कि जिले में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई गई है। कनीना क्षेत्र में आज हुई आपराधिक वारदातों को लेकर गहराई से जांच की जा रही है। आरोपियों को काबू करने के लिए दबिश दी जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!