Edited By vinod kumar, Updated: 29 Nov, 2019 03:53 PM
यमुनानगर में एक ट्राला मालिक की हत्या कर दी गई। मृतक का शव दामला टोल बैरियर के पास खेत में मिला। वहीं ट्राला घटना से थोड़ी दूर सड़क पर मिला है। शव पर चोटों के निशान हैं। मृतक की पहचान राजस्थान के किशनगढ़ के 40 वर्षीय ललन के रूप में हुई।
यमुनानगर(सुमित): यमुनानगर में एक ट्राला मालिक की हत्या कर दी गई। मृतक का शव दामला टोल बैरियर के पास खेत में मिला। वहीं ट्राला घटना से थोड़ी दूर सड़क पर मिला है। शव पर चोटों के निशान हैं। मृतक की पहचान राजस्थान के किशनगढ़ के 40 वर्षीय ललन के रूप में हुई। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।