दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के लिए ट्रेनिंग शुरू, महिला किसानों ने संभाला मोर्चा

Edited By vinod kumar, Updated: 03 Jan, 2021 02:04 PM

तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं, वह अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। किसानों ने अब आंदोलन को तेज कर दिया है। किसान मोर्चा ने दिल्ली में प्रेसवार्ता कर ऐलान किया कि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो 26 जनवरी के कार्यक्रम...

जींद (अनिल कुमार): तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं, वह अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। किसानों ने अब आंदोलन को तेज कर दिया है। किसान मोर्चा ने दिल्ली में प्रेसवार्ता कर ऐलान किया कि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो 26 जनवरी के कार्यक्रम में किसान दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालेंगे। इसके लिए तैयारियों शुरु कर दी हैं। 26 जनवरी को दिल्ली के राजपथ पर ट्रैक्टर परेड करने के लिए हरियाणा के जीन्द में किसान महिलाओं को ट्रैक्टर-ट्रालियां चलाने की ट्रैनिंग दी जा रही है।

PunjabKesari, haryana

जीन्द से पंजाब को जाने वाले नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास इन महिलाओं को ट्रैनिंग लेते देखा जा सकता है। संकरी गलियों से कैसे निकलना है यह भी महिलाओं को सिखाया जा रहा है। ब्रैकरों से ट्रैक्टरों को कैसे निकालना है यह भी सिखाया जा रहा है। पहले किसान महिलाओं के साथ बैठकर उन्हें ट्रैक्टर चलाना सिखा रहे हैं तो उसके बाद महिलाओं से अकेले ही ट्रैक्टर चलवाकर देखा जा रहा है। 

PunjabKesari, haryana

ट्रैक्टर को बन्द कैसे करना है, ट्रैक्टर स्टार्ट कैसे होगा यह सब भी बारिकी से सिखाया जा रहा है। महिलाओं का साफ कहना कि 26 जनवरी को वे खुद ट्रैक्टर-ट्रालियां चलाकर दिल्ली पहुंचेगी और राजपथ पर परेड करेंगी। महिलाओं ने कहा कि वे किसान की बेटी हैं और अब वे बिल्कुल भी पीछे नहीं हटेगी।

PunjabKesari, haryana

उधर, किसान नेताओं का कहना है कि 26 को दिल्ली के राजपथ पर चारों तरफ ट्रैक्टर ही ट्रैक्टर नजर आएंगे। सेना को परेड की जगह ही नहीं मिलेगी चारो तरफ ट्रैक्टरों की ही परेड होगी। किसानों का यह भी कहना है कि 26 जनवरी को जो मुख्य अतिथि दूसरे देश से आएंगे उन्हें हम बताएंगे की देश की यह सरकार हमारे साथ क्या कर रही है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!