ट्रैफिक व्यवस्था पर रोज का खर्चा 2 लाख से ज्यादा, फिर भी हालात बेकाबू

Edited By Isha, Updated: 16 Mar, 2020 12:40 PM

traffic is more than 2 lakhs yet the situation is uncontrollable

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने पर हररोज 2 लाख से ज्यादा का खर्चा हो रहा है उसके बावजूद हालात पर काबू नहीं हो पा रहा है। हररोज लोग जाम के कारण परेशान हो रहे हैं। शहर की ट्रैफिक......

हिसार (ब्यूरो) : शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने पर हररोज 2 लाख से ज्यादा का खर्चा हो रहा है उसके बावजूद हालात पर काबू नहीं हो पा रहा है। हररोज लोग जाम के कारण परेशान हो रहे हैं। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 65 पुलिस के कर्मचारी व 140 होमगार्ड के जवान ड्यूटी देते हैं जिनका महीने का सरकारी खर्च 60 लाख से ज्यादा का है।

ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने के कारण शहर की सड़कों पर हररोज सवा लाख से ज्यादा वाहन अतिरिक्त ईंधन फूंकते हैं। हररोज वाहन चालक शहर की सड़कों पर जाम के कारण 20 लाख से ज्यादा का अतिरिक्त ईंधन फूंकते हैं। अगर जिम्मेदार विभाग तालमेल बनाकर काम करे तो इस ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर किया जा सकता है। 

बी.एंड आर. का काम अवैध कट बंद करवाना
शहर की सड़कों के हालात को ठीक रखना व दुर्घटना मुक्त सड़कें बनाना बी.एंड आर. का काम है। मुख्य सड़क पर 27 करोड़ रुपए खर्च करके साौंदर्यीकरण का कार्य करवाया गया है लेकिन इसके बाद भी एक्सीडैंट फ्री जोन नहीं बन पाया है। नियमानुसार बी.एंड आर. को मुख्य सड़क पर बने अवैध कट को बंद करवाना था व सड़क के बीच में लगे डिवाइडर पर भी अवैध रास्तों को रुकवाना था। काम पूरा हो जाने के बाद भी ना तो ये अवैध कट बंद किए गए हैं और ना ही  डिवाइडर को ठीक किया गया है। इसके अलावा मुख्य सड़क पर ज्यादातर जगहों पर जेब्रा क्रासिंग व पीली लाइन भी नहीं लगवाई गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!