कुरुक्षेत्र में बढ़ेगा पर्यटन, ब्रह्मसरोवर देश की 30 स्वच्छ आईकॉन सूचि में शामिल (VIDEO)

Edited By Deepak Paul, Updated: 23 Jan, 2019 05:19 PM

भारत सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्थित पवित्र ब्रह्म सरोवर को देश के 30 प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों की सूची में शामिल कर लिया है...

कुरूक्षेत्र (विनोद): भारत सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्थित पवित्र ब्रह्म सरोवर को देश के 30 प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों की सूची में शामिल कर लिया है। स्वच्छ आइकोनिक स्थान कार्यक्रम के तहत इसका चयन किया गया। इस सूची में ताजमहल, स्वर्ण मंदिर, तिरुपति बालाजी मंदिर आंध्रप्रदेश, सोमनाथ मंदिर जैसे 30 प्रतिष्ठित धार्मिक स्थल शामिल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट को भारत सरकार के पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय के साथ-साथ गृह एवं शहरी कार्य विभाग भारत सरकार, पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग राज्य सरकार के सहयोग से पूरा किया जाएगा। वहीं सरकार के इस निर्णय से कुरुक्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

PunjabKesari,Tourism, Brahmasarovar, country, clean, list

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर को देश के 30 स्वच्छ आईकॉन स्थानों में शामिल किया गया है। इस ब्रह्मसरोवर को देश का स्वच्छ आईकॉन बनाने के लिए इंडियन ऑयल के साथ समझौता किया गया है। इस कपंनी के साथ मिलकर प्रशासन ब्रहमसरोवर को स्वच्छ बनाने का काम करेंगा। उन्होंने कहा कि यह कुरुक्षेत्र ही नहीं हरियाणा के लिए भी एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। ब्रह्मसरोवर हरियाणा का इकलौता ऐसा प्लेस है जिसे इकॉनिक प्लेस में जगह मिली है और इस योजना को एक मिशन और विजन के तहत पूरा किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!