सदन की कार्यवाही महिला विधायक चलाएगी आज, इन 5 महिला विधायकों के कंधे पर होगी जिम्मेदारी

Edited By Maninder Singh Chadha, Updated: 08 Mar, 2021 08:51 AM

today proceedings of the house will be run by women legislators

हरियाणा विधानसभा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को महिला विधायक सदन की कार्यवाही चलाती दिखाई देंगी। 5 महिला विधायकों पर निर्भर करेगा कि सदन की कार्यवाही कैसे चलाएं और किसे बोलने का समय ...

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को महिला विधायक सदन की कार्यवाही चलाती दिखाई देंगी। 5 महिला विधायकों पर निर्भर करेगा कि सदन की कार्यवाही कैसे चलाएं और किसे बोलने का समय दें। वैसे सदन में 9 महिला विधायक हैं, लेकिन सदन की कार्यवाही चलाने के लिए 5 को अधिकृत किया गया है, जिनमें सीमा त्रिखा, नैना चौटाला, निर्मल रानी, गीता भुक्कल और किरण चौधरी शामिल हैं। सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे प्रश्नकाल से शुरू होगी जिसकी शुरुआत स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ही करेंगे। कुछ देर बाद चेयर सदन की महिला विधायकों के हवाले कर देंगे। प्रश्नकाल की आगे की कार्यवाही महिलाएं ही चलाएंगी।

इसके बाद शून्यकाल और राज्यपाल अभिभाषण पर चर्चा का फैसला भी महिला विधायक ही करेंगी। इन पांचों महिला विधायकों को करीब 45-45 मिनट का समय हाउस चलाने के लिए मिलेगा। सदन की कार्यवाही शाम करीब साढ़े छह बजे तक चलेगी। स्पीकर गुप्ता ने कहा, हमारी इच्छा है कि सदन में पहले महिलाओं को ही बुलवाया जाए। हालांकि अब इसका फैसला खुद महिला विधायक ही करेंगी। किन मुद्दों पर चर्चा करवाई जानी है और किन पर नहीं, इसका निर्णय भी महिला विधायकों पर ही छोड़ा गया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!