कल से शुरू होगा जन सम्पर्क अभियान, स्व. इंदिरा गांधी की जयंती तक चलेगा: तंवर

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 08 Oct, 2018 12:08 PM

to reach grassroots level people s contact campaign will start tomorrow

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि वह कांग्रेस को हर बूथ और हर घर तक पहुंचाने का काम करेंगे। जिसकी शुरूआत कल जन सम्पर्क अभियान के चलते की जाएगी। जानकारी देते हुए ....

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि वह कांग्रेस को हर बूथ और हर घर तक पहुंचाने का काम करेंगे। जिसकी शुरूआत कल जन सम्पर्क अभियान के चलते की जाएगी। जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यह अभियान 9 से 19 अक्टूबर तक स्व. इंदिरा गांधी की जयंती तक अलग-अलग जिलों में अलग-अलग लोगों द्वारा चलाया जाएगा। 

साथ ही कहा कि इस दौरान मोदी सरकार की विफलताओं और यूपीए सरकार की सफलताओं को भी बताया जाएगा। बूथ स्तर पर सहयोगी बनाये जाएंगे जो बूथ स्तर पर 25 से 30 घरो को संभालेंगे। यहां 100 सहयोगियों पर एक कॉर्डिनेटर होगा जिसे एरिया बूथ कोर्डिनेटर बनाया जाएगा। कुल मिलाकर प्रदेश में एक लाख 70 हज़ार सहयोगी बनाये जाएंगे।

तंवर ने इनैलो की रैली को लेकर कहा कि बीजेपी ने इनैलो का रैली में साथ दिया। देखना होगा हाथी किस करवट बैठेगा। रैली में देवीलाल मुलायम की तरह चाचा भतीजे के बीच लड़ाई में असहाय नजर आए। कांग्रेस में फूट को लेकर उन्होंने कहा कि सभी अलग-अलग तरीके से काम कर रहे है जो सभी पार्टियों में किया जाता है। अगली सरकार कांग्रेस की होगी। कांग्रेस की टिकट जिसको मिलेगी वह जीतेगा। बीजेपी अब 2019 का नहीं बल्कि 2034 का इंतजार करें। 

तंवर ने कहा कि अभी हरियाणा में 5 शुगरमिल लगानी है। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर 500 करोड़ रूपए का घोटाला करने का गंभीर आरोप लगाया है। चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि मेयर चुनाव में डायरेक्ट चुनाव कराने की जरूरत नहीं है और न ही इसकी मांग की जा रही है। लेकिन फिर भी सरकार इसके डायरेक्ट चुनाव करवा रही है। 

जबकि छात्र चुनावों में डायरेक्ट चुनाव की मांग है तो सरकार इनडायरेक्ट चुनाव करवा रही है। उन्होंने कहा कि वह हरियाणा में जींद उपचुनावों को जल्द करवाने को लेकर इलेक्शन कमिशन से मिलेंगे। जानकारी के अनुसार हरियाणा पंजाबी स्वाभिमान संघ ने तंवर को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है तथा 35 प्रतिशत भागीदारी की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!