Edited By kamal, Updated: 05 Apr, 2019 01:39 PM
मुख्य सचिव डी.एस. ढेसी ने कहा कि प्रदेश को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए करनाल के मॉडल को अपनाएं।करनाल गत 3 वर्षों से लगातार राष्ट्रीय स्तर...
करनाल(पांडेय): मुख्य सचिव डी.एस. ढेसी ने कहा कि प्रदेश को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए करनाल के मॉडल को अपनाएं। करनाल गत 3 वर्षों से लगातार राष्ट्रीय स्तर की स्वच्छता प्रतिस्पर्धा में सम्मानजनक स्थान पर तथा हरियाणा में प्रथम रहा है। हम कोशिश करेंगे कि इस उपलब्धि के लिए हम और आगे बढ़ें। वह गुरुवार को करनाल के सैक्टर-8 स्थित जिमखाना क्लब में सोलिड वेस्ट मैनेजमैंट रूल और उनके क्रियान्वयन को लेकर आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में विभिन्न जिलों से आए अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव आनन्द मोहन शरण, करनाल मंडल आयुक्त विनीत गर्ग, स्थानीय निकाय हरियाणा के महानिदेशक समीर पाल सरों, उपायुक्त विनय प्रताप सिंह सहित 10 जिलों के उपायुक्त, विभिन्न नगर निगम आयुक्त व संबंधित अधिकारी
मौजूद रहे।
शहरी निकाय विभाग के महानिदेशक समीर पाल सरों ने बताया कि कार्यशाला में करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, कैथल, पानीपत, अम्बाला, पंचकूला, भिवानी, सोनीपत, गुरुग्राम और पलवल जिला शामिल रहे। उन्होंने बताया कि अन्य जिलों की कार्यशाला 6 अप्रैल को कुरुक्षेत्र में आयोजित की जाएगी।