रोडवेज का टाइम टेबल अस्त-व्यस्त, समय पर नहीं मिलती यात्रियों को बस सेवा

Edited By Isha, Updated: 12 Jun, 2019 12:18 PM

time table of roadways is busy bus service not available on bus service

जब से रोडवेज निगम अधिकारियों ने ओवरटाइम सॢवस बंद की है तब से ही बसों का टाइम-टेबल अस्त-व्यस्त हो गया है। किसी रूट पर तो सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक 20 से ज्यादा से बसें चलती हैं व कई रूट

हिसार(ब्यूरो): जब से रोडवेज निगम अधिकारियों ने ओवरटाइम सॢवस बंद की है तब से ही बसों का टाइम-टेबल अस्त-व्यस्त हो गया है। किसी रूट पर तो सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक 20 से ज्यादा से बसें चलती हैं व कई रूट ऐसे हैं जहां दिन में सिर्फ दो ही बस सॢवस है। ऐसे में यात्रियों को समय पर बसें नहीं मिल रही हैं।

सिरसा रूट पर दोपहर 1 बजे से पहले करीब 40 से ज्यादा रोडवेज की बसें जाती हैं, परंतु दोपहर एक बजे के बाद शाम 5 बजे तक मात्र 4 या 5 ही बस सर्विस है। शाम 5 बजे के बाद चंडीगढ़ भिवानी जाने वाली सवारियों को भी बस मिलनी मुश्किल हो जाती है। वहीं जींद रूट पर जाने वाले यात्रियों को भी बसों का घंटो इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में बस स्टैंड पर प्रतिदिन 5 हजार से भी ज्यादा सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

हिसार डिपो की 26 बसें जाती हैं सिरसा
सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक हिसार डिपो की 26 बसें एकाएक सिरसा के लिए रवाना होती है। दोपहर एक बजे के बाद हिसार डिपो की एक भी बस सिरसा रूट पर नहीं जाती है। ये समस्या पिछले एक साल से चली आई रही है, लेकिन रोडवेज अधिकारी इस समस्या का समाधान नहीं कर पाए हैं।

ये बोले यात्री 
सिरसा रूट पर नियमित सफर करने वाले यात्री विजेंद्र सोरखी, राजेश, रत्नलाल, विनय, अनिल आदि ने बताया कि सुबह के समय की आधी बसें शाम के समय में सि ट कर देनी चाहिए। सुबह दिल्ली, चंडीगढ़ व पानीपत से आने वाली बसें भी चंडीगढ़ के लिए इसलिए सुबह इतनी परेशानी नहीं होती।

सबसे ज्यादा परेशानी शाम को ही होती है।सिरसा रूट पर सवारियां बहुत परेशान हो रही है। इसके लिए हम जरूरी कार्रवाई करेंगे। बसें टाइम-टेबल के अनुसार ही चल रही हैं। सवारियां ज्यादा होते ही हमारे कर्मचारी अतिरिक्त बस लगाकर सवारियों को रवाना करते हैं।
-विकास यादव, रोडवेज महाप्रबंधक।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!