Edited By Punjab Kesari, Updated: 13 Aug, 2017 11:55 AM
हरियाणा में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसा ही एक हादसा कुरुक्षेत्र में दिल्ली चंड़ीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग
कुरुक्षेत्र(विनोद खुंगर):हरियाणा में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसा ही एक हादसा कुरुक्षेत्र में दिल्ली चंड़ीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर-1 पर जिरबड़ी गांव के पास हुआ, जहां केंटर व महिंद्रा पिकअप की भिंड़त में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि घायल एक व्यक्ति को कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। मरने वाले एक ही परिवार के सदस्य थे।
जानकारी के अनुसार मृतक बैडसाल(करनाल) के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जिरबड़ी गांव के समीप हवेली ढ़ाबे के सामने पिकअप गाड़ी खड़ी थी, जिस पर केंटर चालक ने जोरदार टक्कर मारी जिससे ये हादसा हुआ। मृतकों की खबर से गांव में मातम का माहौल है।