Edited By Shivam, Updated: 20 Jul, 2018 08:30 PM
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 3 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। विवेक जोशी, प्रधान सचिव निगरानी एवं समन्वय विभाग, आयुक्त अंबाला, डिविजन अंबाला को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा नामित...
चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 3 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। विवेक जोशी, प्रधान सचिव निगरानी एवं समन्वय विभाग, आयुक्त अंबाला, डिविजन अंबाला को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा नामित सीईओ कुंडली-मानेसर-पलवल ऑथॉरिटी का कार्यभार सौंपा गया है।
निखिल गजराज, प्रशासक, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, फरीदाबाद और अपर निदेशक, शहरी संपदा, फरीदाबाद को चकबंदी और भू-अभिलेख विभाग का निदेशक, विशेष अधिकारी, मुख्यालय और विशेष एलएओ, हरियाणा तथा हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का विशेष सचिव लगाया है।
निशांत कुमार यादव, सचिव, हरियाणा लोक सेवा आयोग को अतिरिक्त उप निदेशक-कम-सीईओ, डीआरडीए, करनाल और सचिव, आरटीए, करनाल भी लगाया गया है।