नाबालिग से गैंगरेप के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, कबूली रेप की वारदात

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 23 Apr, 2018 04:53 PM

three accused arrested in connection with gangrape case

यमुनानगर के जठलाना में मोहड़ी गांव की नाबलिग के साथ हुई गैंगरेप की घटना के बाद आज यमुनानगर के एसपी ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी देते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों ....

यमुनानगर(सुमित ओबरॉय): यमुनानगर के जठलाना में मोहड़ी गांव की नाबलिग के साथ हुई गैंगरेप की घटना के बाद आज यमुनानगर के एसपी ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी देते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस केस में चार से अधिक आरोपी भी हो सकते है। पकड़े गए आरोपियों में से दो ने रेप की वारदात को कबूला है। बाकी बचे आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोषियों को किसी कीमत पर नही बक्शा जाएगा।
PunjabKesari
एसपी राजेश कालिया ने कहा कि यह बहुत ही घिनौना अपराध किया है। कहा कि नाबालिग के परिजनों ने महिला थाने में शिकायत दी थी। जिसके बाद 24 घंटे के अंदर ही एक को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब तक इस मामले में जिस प्रकार से शिकायतकर्ता ने दो नाम सहित और दो अन्य के नाम लिखवाए थे जो एफआईआर में है। उसके अलावा भी बहुत से लोग इस मामले में लिप्त हो सकते है।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि इस घटना को देश की किसी घटना से न जोड़ जाए। क्योकि पुलिस अपना काम बहुत अच्छे से कर रही है। पीड़ित पक्ष भी पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनमे से दो ने माना है कि उन्होंने रेप किया।

 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!