Edited By Deepak Paul, Updated: 15 Nov, 2018 12:32 PM
गतदिवस इनेलो महासचिव अजय चौटाला के पार्टी से निष्कासन के बाद हड़कंप मच गया, जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। वहीं अाज पलवल में इनेलो के पदाधि
पलवल(गुरुदत्ता गर्ग): गतदिवस इनेलो महासचिव अजय चौटाला के पार्टी से निष्कासन के बाद हड़कंप मच गया, जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। वहीं अाज पलवल में इनेलो के पदाधिकारियों ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ इनेलो को छोड़ने का एेलान किया है। उनका कहना है कि पार्टी छोड़ने का अधिकार उन्हें अपने नेताओं ने दिया है। इस बात की जानकारी पूर्व मंत्री जगदीश नायर ने विश्राम गृह में प्रेस कान्फेंस करके दी।
पूर्व मंत्री जगदीश नायर ने बताया की होडल क्षेत्र के 51 गांवों ने पंचायत कर हमने लोगों को अपना समर्थन दिया है। उ्होंने कहा कि पूर्व जिला अध्यक्ष तुहीराम भारद्वाज , जिला अध्यक्ष परवीन डूडी , पूर्व चैयरमेन बिजेंद्र चांदहट , किसान सेल जिला अध्यक्ष सुखराम डागर , भूदेव शर्मा , नागेश तेवतिया , होडल ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सौरोत , पलवल ब्लॉक अध्यक्ष भगतसिंह घुघेरा आदि ने इनेलो पार्टी को अलविदा कह दिया है। जगतदिवस जब अजय चौटाला का निलंबन हुअा था उसी दौरान हमार भी निलंबन हो गया था।