सूर्य ग्रहण मेलाः ब्रह्मसरोवर में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई श्रद्धा की डुबकी, देखें PICS(VIDEO)

Edited By vinod kumar, Updated: 26 Dec, 2019 02:51 PM

26 दिसंबर 2019 को सुबह 8.04 बजे सूर्य ग्रहण शुरू हुआ। यह सूर्य ग्रहण भारत में कई स्थानों पर दिखाई दिया। हालांकि, हरियाणा में बादलों और कोहरे की वजह से सूर्य ग्रहण नजर नहीं आया। वहीं, कुरुक्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सन्निहित सरोवर और...

कुरुक्षेत्र(रंदीप): 26 दिसंबर 2019 को सुबह 8.04 बजे सूर्य ग्रहण शुरू हुआ। यह सूर्य ग्रहण भारत में कई स्थानों पर दिखाई दिया। हालांकि, हरियाणा में बादलों और कोहरे की वजह से सूर्य ग्रहण नजर नहीं आया। वहीं, कुरुक्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सन्निहित सरोवर और ब्रह्मसरोवर में स्नान करने पहुंचे।

PunjabKesari, haryana

मान्यता है कि इस दिन इन सरोवर में स्नान करने का फल अश्वमेव यज्ञ के बराबर मिलता है और ग्रहण के दौरान यहां सभी देवी-देवता मौजूद रहते हैं। प्रशासन ने सूर्य ग्रहण को दिखाने की व्यवस्था की गई थी लेकिन कोहरे की वजह से नहीं देखा जा सका।  

PunjabKesari, haryana

10.56 बजे खत्म हुआ ग्रहण
सूर्य ग्रहण भारत के अलावा एशिया के कुछ देश, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया में भी दिखाई दिया। भारत में ग्रहण काल 2.52 घंटे का था। सुबह 8.04 बजे से ग्रहण शुरू हुआ, 9.30 बजे मध्य काल और सुबह 10.56 बजे ग्रहण खत्म हुआ।

PunjabKesari, haryana

सूर्य ग्रहण के समय धनु राशि में एक साथ 6 ग्रह स्थित रहें। इसके बाद अगला सूर्य ग्रहण 21, जून 2020 को होगा, ये भारत में दिखाई देगा। 26 दिसंबर के सूर्य ग्रहण के बाद एक राशि में 6 ग्रहों के साथ सूर्य ग्रहण का योग 559 साल बाद सन 2578 में बनेगा।

PunjabKesari, haryana

दुर्लभ योग बन रहे हैं 
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के डॉ. गणेश प्रसाद मिश्रा बताते हैं कि ऐसा दुर्लभ सूर्यग्रहण 296 साल पहले 7 जनवरी 1723 को हुआ था। उसके बाद ग्रह-नक्षत्रों की वैसी ही स्थिति 26 दिसंबर को है। इस दिन मूल नक्षत्र और वृद्धि योग में सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। 296 साल बाद दुर्लभ योग बना हैं। धनु राशि में सूर्य, चंद्रमा, बुध, बृहस्पति, शनि और केतु है। इन 6 ग्रहों पर राहु की पूर्ण दृष्टि भी रहेगी। इनमें 2 ग्रह यानी बुध और गुरु अस्त रहेंगे। इन ग्रहों के एक राशि पहले (वृश्चिक में) मंगल और एक राशि आगे (मकर में) शुक्र स्थित है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!