रिश्वत मांगने वालों की अब खैर नहीं, सीधा की जा सकेगी विजीलैंस से शिकायत

Edited By Isha, Updated: 09 Feb, 2021 11:32 AM

those seeking bribes are no longer good

सरकारी भवन, पुल, सड़क या किसी अन्य विकास कार्य में घटिया सामग्री लगाई जा रही है तो आमजन इसकी शिकायत स्टेट विजीलैंस के सरोजिनी कालोनी कार्यालय में शिकायत कर सकता है। विभाग ने इसके लिए अपना नंबर 01732290120 सार्वजनिक किया है अगर इस साल की ही बात करें...

यमुनानगर (सतीश) : सरकारी भवन, पुल, सड़क या किसी अन्य विकास कार्य में घटिया सामग्री लगाई जा रही है तो आमजन इसकी शिकायत स्टेट विजीलैंस के सरोजिनी कालोनी कार्यालय में शिकायत कर सकता है। विभाग ने इसके लिए अपना नंबर 01732290120 सार्वजनिक किया है अगर इस साल की ही बात करें तो विभाग के पास 4 शिकायतों की जांच चल रही है। पहला मामला नहरी विभाग और नगर निगम से जुड़ा है। शिकायतकत्र्ता के मुताबिक पांसरा फाटक के नजदीक जो खोखे स्थापित किए गए हैं उनमें कहीं न कहीं विभाग की मिलीभगत की आशंका है। इसके अलावा राजस्व का भी नुक्सान है। 

दूसरा मामला बिजली निगम से जुड़ा है। इसमें मीटर रीङ्क्षडग का ठेका प्राइवेट सैक्टर को दिया गया है। शिकायतकत्र्ता के अनुसार कहीं न कहीं एजैंसी के कर्मी गबन कर रहे हैं। तीसरा मामला माइङ्क्षनग से जुड़ा है। एक अधिकारी पर घोटाले के आरोप में शिकायत दी गई है। चौथा मामला स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा है। वर्ष 2013 में डी ग्रुप की भर्ती हुई थी। शिकायतकत्र्ता का कहना है कि यह भर्ती नियम के अनुसार नहीं की गई। अन्य 5 मामले पंचकूला से जुड़े हैं चूंकि विजीलैंस का थाना पंचकूला में ही है। यहां की शिकायत भी वहीं दर्ज होती है। मामलों की पुष्टि करते हुए इंस्पैक्टर जयपाल आर्य ने बताया कि जांच जारी है। नियमानुसार जो भी कार्रवाई बनेगी वह अमल में लाई जाएगी।

बीते वर्ष जिले के 2 मामले किए दर्ज
बीते वर्ष यानी 2020 में स्थानीय विजीलैंस ने जिले के अंतर्गत 2 मामले दर्ज किए। पहला मामल 11 दिसम्बर को दर्ज हुआ। इस मामले में नगर निगम ठेकेदार ने निगम  कर्मी के खिलाफ शिकायत दी। टीम ने जब रेड की तो सरकारी कर्मी व प्राइवेट आदमी को 2 लाख के साथ रंगे हाथों काबू किया। इसकी जांच चल रही है। 

दूसरा मामला 10 दिन बाद दर्ज किया गया। 21 दिसम्बर को पुराना हमीदा की एक महिला ने 2 सब-इंस्पैक्टर व होमगार्ड पर आरोप जड़े। महिला का आरोप था कि उसके बेटे को मुकद्दमें से निकालने के लिए होमगार्ड के माध्यम से 2 लाख की रिश्वत मांगी जा रही है। हालांकि रेड में रंगे हाथों कोई नहीं पकड़ा गया, इसकी भी जांच चल रही है।

विकास से जुड़ा मामला हो या फिर सरकारी कर्मी व अधिकारी रिश्वत मांग रहा हो तो उसकी शिकायत की जा सकती है। मौके पर रंगे हाथों पकड़वाया जा सकता है। विभाग समय-समय पर लोगों को जागरुक भी कर रहा है। पम्फलेट भी बांटे जा रहे हैं।  विभाग का लक्ष्य है कि भ्रष्टाचार को खत्म किया जाए। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर विभाग अपना कार्य कर रहा है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!