Edited By Shivam, Updated: 20 Aug, 2018 08:39 PM
हरियाणा के परिवहन एवं जेल मंत्री कृष्ण पंवार ने नजदीक आ रहे राखी के पर्व पर प्रदेश की बहनों को बड़ा तोहफा दिया। मंत्री पंवार ने बताया कि रक्षा बंधन के इस पर्व पर हरियाणा परिवहन की बसों में महिलाओं की यात्रा 36 घंटे तक मुफ्त रहेगी, इसके साथ ही इस बार...
चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के परिवहन एवं जेल मंत्री कृष्ण पंवार ने नजदीक आ रहे राखी के पर्व पर प्रदेश की बहनों को बड़ा तोहफा दिया। मंत्री पंवार ने बताया कि रक्षा बंधन के इस पर्व पर हरियाणा परिवहन की बसों में महिलाओं की यात्रा 36 घंटे तक मुफ्त रहेगी, इसके साथ ही इस बार महिलाओं के साथ 15 साल तक की उम्र का बच्चा मुफ्त यात्रा भी कर सकेगा।
वहीं इस बार रक्षाबंधन रविवार को पड़ रहा है, इसके बावजूद भी जेल में बंद भाईयों को उनकी बहनें राखी बांध सकेंगी। रविवार को जेल मैनुअल के हिसाब से मुलाकात नहीं की जा सकती, लेकिन इस बार कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया कि राखी पर्व पर बहनें अपने भाईयों को राखी बांधने के लिए जेल में मुलाकात कर सकती हैं।