बहादुरगढ़ में धूमधाम से मनाया गया तीसरा गणपति उत्सव

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 13 Sep, 2018 01:58 PM

third ganapati festival celebrated in bahadurgarh

बहादुरगढ में तीसरा गणपति उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिरों में भगवान गणेश के स्वागत के लिए खूब साज सज्जा की गई।गणपति धाम में स्थापित भारत की दूसरी सबसे बड़ी प्रतिमा को भी बड़ा.....

बहादुरगढ़(प्रवीन धनखड़): बहादुरगढ में तीसरा गणपति उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिरों में भगवान गणेश के स्वागत के लिए खूब साज सज्जा की गई।गणपति धाम में स्थापित भारत की दूसरी सबसे बड़ी प्रतिमा को भी बड़ा सुंदर और मनमोहक तरीके से सजाया गया।  सांखोल गांव से लेकर गणपति धाम तक महिलाओं ने भगवान गणेश के स्वागत में कलश यात्रा निकाली। 74 फुट ऊंची भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने कलश रख महिलाओं ने सुख समृद्धि का आशीर्वाद भी लिया। 
PunjabKesari
महामंडलेश्वर श्री स्वामी गणेशानंद गिरी महाराज ने भगवान गणेश की कथा सुनाकर लोगों को भावविभोर कर दिया। गणपति धाम के चेयरमैन अशोक गुप्ता ने बताया कि लगातार तीसरी बार गणपति उत्सव का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि भगवान गणेश अपने भक्तों पर कृपा करते हैं। हरियाणा की सबसे बड़ी और भारत की दूसरी सबसे बड़ी भगवान गणेश की प्रतिमा यंहा स्थपित है और जो भी भक्त सच्चे मन से यंहा प्रार्थना करता है। उसकी सारी मनोकामनाएं भी पूरी होती है। भगवान गणेश के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों की काफी भीड़ भी उमड़ी हुई है।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!