Edited By Rakhi Yadav, Updated: 20 May, 2018 03:34 PM
भिवानी नगरपरिषद के चेयरमेन रणसिंह यादव ने सफाई कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह काम पर नहीं आए तो कल से नई भर्ती शुरू.....
भिवानी(मलिक): भिवानी नगरपरिषद के चेयरमेन रणसिंह यादव ने सफाई कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह काम पर नहीं आए तो कल से नई भर्ती शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान 200 कर्मचारी भर्ती किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि वह चार दिन से लगातार सफाई करने में जुटे हैं। किसी को भी लोगों की नाक में दम नहीं करने देंगे। साथ ही विरोधियों के लिए कहा कि कोई भी परेशानी पैदा करने की फिराक में ना रहे। रणदीप सिंह ने कहा कि चाहे अधिकारी हो, कर्मचारी हो, जनप्रतिनिधि या फिर पब्लिक सेवक, सब लोग काम कर रहे हैं। हड़ताल की वजह से शहरवासियों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।