राजनीति में कोई एक ठेकेदार नहीं होता : दिग्विजय चौटाला

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 03 Dec, 2018 10:00 AM

there is no one contractor in politics

इनसो के राष्ट्राध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि उत्तरी हरियाणा को कुछ राजनीतिक पार्टियों ने सीमित रखा। यहां चौ. देवी लाल के विचारों पर चलकर बहुत कुछ किया जा .....

पंचकूला : इनसो के राष्ट्राध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि उत्तरी हरियाणा को कुछ राजनीतिक पार्टियों ने सीमित रखा है। जहां चौ. देवी लाल के विचारों पर चलकर बहुत कुछ किया जा सकता है। राजनीति में कोई एक ठेकेदार नहीं होता सभी को राजनीति में उभरकर आगे आने का मौका मिलना चाहिए। उत्तर हरियाणा की नौजवान पीढ़ी दुष्यंत चौटाला के साथ आएगी। वर्तमान में दुष्यंत चौटाला यूथ को साथ लेकर चल रहे हैं और यही इनसो और इनैलो का यूथ विंग करता था। प्रस्तुत हैं पंजाब केसरी प्रतिनिधि चंद्र शेखर धरणी से हुई एक्सक्लूसिव बातचीत के प्रमुख अंश।

प्रश्न  : आपकी नई पार्टी कब तक रजिस्टर्ड होगी?
उत्तर : 2 से 3 दिन में रजिस्ट्रेशन की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

प्रश्न : चाचा-भतीजे के आपस में शब्दों के बाण चलने पर आप क्या कहेंगे?
उत्तर : शब्दों के बाण नहीं चलेंगे, क्योंकि चाचा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया और निष्कासन के बाद हमारी तरफ से नई पार्टी बना ली गई है।

प्रश्न : 9 दिसम्बर को होने वाली रैली किन मुद्दों को लेकर होगी?
 उत्तर : चौटाला ने कहा कि दिसम्बर को पूरे हरियाणा को एक विजन देना चाहते हैं कि चौ. देवीलाल यह करना चाहते थे जिसमें से यह पूरा हुआ और यह अभी बाकी है, वर्तमान में हरियाणा में शिक्षा का स्तर बहुत ही निम्न है जिसे सुधारने की जरूरत है। इसके बाद स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत है, हरियाणा में कानून व्यवस्था बनाने की भी खास जरूरत है जहां महिलाओं पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं। रोजगार भी एक बड़ी समस्या है जिससे निपटने के लिए सभी प्राइवेट उद्योगों को सुरक्षा और विकसित होने का माहौल दिया जाएगा जिससे उन उद्योगों में हरियाणा के युवाओं को रोजगार मिल सके। इसके साथ ही सरकारी नौकरियां भी युवाओं को दी जाएंगी जिसके लिए सभी रिक्त पद भरे जाएंगे।

प्रश्न : कौन-कौन से बड़े चेहरे रैली में आएंगे?
उत्तर : समाजवादी सोच व जयप्रकाश नारायण के आंदोलन से जुड़े लोगों को निमंत्रण दिया जाएगा और चाहेंगे कि वह आएं और दुष्यंत चौटाला के साथ पार्टी को ब्लैसिंग दें।

प्रश्न : आम आदमी पार्टी के साथ आपके गठबंधन की बातों में कितनी सच्चाई है?
उत्तर : गठबंधन चुनाव के समय में होता है पहले पार्टी बनेगी और उसका संगठन खड़ा किया जाएगा जिसके बाद उसकी बुनियाद को मजबूत करने का काम किया जाएगा। पार्टी केवल इसलिए नहीं बनाई जा रही कि आज दुष्यंत चौटाला लोकप्रिय हैं। लोगों को संगठन के साथ जोड़ा जाएगा उन्हें पार्टी के विजन से भी अवगत करवाया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!