फिर उफान पर यमुना, दिल्ली के कई इलाकों पर मंडराया बाढ़ का खतरा(Video)

Edited By Deepak Paul, Updated: 14 Aug, 2018 12:48 PM

पहाड़ो पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद यमुना नदी एक बार फिर से उफान पर है, जिस कारण तेजी से बढ़ रहा यमुना नदी का जलस्तर राजधानी दिल्ली के निचले इलाकों के दिलो की धड़कने बढ़ा रहा है । गतदिवस  हथनीकुंड बैराज पर जलस्तर एक लाख 58 हज़ार क्यूसिक हो गया...

यमुनानगर(सुमित): पहाड़ो पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद यमुना नदी एक बार फिर से उफान पर है, जिस कारण तेजी से बढ़ रहा यमुना नदी का जलस्तर राजधानी दिल्ली के निचले इलाकों के दिलो की धड़कने बढ़ा रहा है । गतदिवस  हथनीकुंड बैराज पर जलस्तर एक लाख 58 हज़ार क्यूसिक हो गया था। जो आज बढ़ कर एक लाख 13 हज़ार क्यूसिक तक पहुंच चुका है, जो यमुनानदी में छोड़ा गया है। पानी अगले 72 घण्टो में दिल्ली तक पहुंचेगा। वहीं यमुनानगर प्रशासन ने बढ़ते जलस्तर को लेकर पूरी तरह से अलर्ट जारी कर दिया है। 
PunjabKesari
डीसी गिरीश अरोड़ा ने बताया कि मानसून के चलते पहले से ही पूरी तैयारियां की गई हैं और बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उनका कहना है कि यमुना के साथ लगते गांव में रहने वाले लोगों को पहले ही सचेत कर दिया गया है। कि वे यमुना की तरफ न जाए और न ही अपने पशुओं को लेकर जाए। वही फ्लड कंट्रोल रूम में स्थापित किए गए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए है। बढ़ते जलस्तर को लेकर गांवो में मुनादी भी करवाई जा रहा है। 
 

जानकारी के अनुसार पिछले महीने की 28 जुलाई को 6 लाख क्यूसिक का आंकड़ा भी पार कर गया था जिसने यमुना से सटे इलाको में भारी तबाही मचाई थी। हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गई थी ऐसे में प्रशासन अब पहले से भी अलर्ट है और बढ़ते जलस्तर की पल पल की अपडेट अधिकारियों से ली जा रही है।  प्रशासन द्वारा किसी भी स्थिति से निपटनेे के पहलेे भी एनडीआरएफ एसडीआरएफ सेना पुलिस सबको अलर्ट पर रखा गया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!