फिर भड़के प्रदेश के दिव्यांग, दी सरकार को चेतावनी

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 01 Nov, 2018 04:44 PM

then flare up the direction of the state s divyang the government

हरियाणा दिव्यांग अधिकार संघर्ष समिति भिवानी द्वारा आज हरियाणा दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया गया। दिव्यांगों ने भिवानी के लघु सचिवालय के सामने धरना देकर काली पट्टी के साथ प्रदेश सरकार के...

भिवानी(अशोक भारद्वाज): हरियाणा दिव्यांग अधिकार संघर्ष समिति भिवानी द्वारा आज हरियाणा दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया गया। दिव्यांगों ने भिवानी के लघु सचिवालय के सामने धरना देकर काली पट्टी के साथ प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष जताया। गौरतलब है कि पीछे कई माह पहले ऑल हरियाणा दिव्यांग अधिकार समिति ने पूरे प्रदेश में अनशन कर हरियाणा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था। प्रदेश सरकार के मंत्री कृष्ण बेदी ने दिव्यांगों के अनशन को यह कह कर खत्म करवाया था कि उनकी सभी मांगों को पूरा कर दिया जाएगा। लेकिन दिव्यांगों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने जो उनसे वादे किए थे वह अभी तक पूरे नहीं किए गए हैं। 
PunjabKesari
जिसके विरोध में उन्होंने आज भिवानी में काला दिवस मनाकर ,काली पट्टी बांधकर हरियाणा सरकार का पुतला फूंका और सरकार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो प्रदेश भर में आंदोलन का बिगुल बजा देंगे। दिव्यांगों ने मांग की है कि हरियाणा में दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 को नियम बनाकर लागू करो, बैकलॉग को पूरा किया जाए और आउटसोर्स नौकरियों में दिव्यांगों का 5% कोटा दिया जाए। हरियाणा राज्य में दिव्यांग जनों को न्यूनतम मजदूरी के बराबर दी जाए, राज्य में 40% दिव्यांग को दिव्यांग पेंशन, बस पास, रेल पास बनाए जाएं। सभी दिव्यांगों के बीपीएल राशन कार्ड बनाए जाएं, दिव्यांग व दिव्यांग पर आश्रित को लोन बिना गारंटर के उपलब्ध कराया जाए। 

मनरेगा स्कीम के तहत सभी दिव्यांगों के जॉब कार्ड बनाकर 100 दिन का रोजगार गारंटी के साथ दिया जाए। सरकारी, अर्ध सरकारी, निजी संस्थानों इत्यादि सार्वजनिक स्थानों पर रैंप व व्हील चेयर की व्यवस्था की जाए। दिव्यांगों को सौ-सौ गज के प्लाट दिए जाएं। दिव्यांगों के घरों में निशुल्क बिजली पानी दिया जाए। दिव्यांग व्यक्ति व दिव्यांग आश्रितों के बीमार होने पर निशुल्क इलाज की व्यवस्था की जाए। दिव्यांगों को सहायक उपकरण निर्धारित तिथि अनुसार दिए जाएं। 
PunjabKesari
दिव्यांगों को सरकारी नौकरियों में मेरिट के आधार पर सीधी भर्ती दी जाए। सरकारी कर्मचारियों को दिव्यांग कोटे के तहत प्रमोशन कोटा दिया जाए। सभी प्राइवेट स्कूल में दिव्यांगों को निशुल्क शिक्षा दी जाए। प्राइवेट अस्पतालों में दिव्यांग व्यक्ति का निशुल्क इलाज हो। उपरोक्त अनेक मांगों को लेकर आज दिव्यांगों ने भिवानी के लघु सचिवालय के सामने धरना देकर सरकार से अपील की है कि इस समय रहते हुए उनकी मांगों को पूरा किया जाए वरना जल्द ही प्रदेश भर में बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!