Lockdown: ठीकरी पहरा दे रहे लाेगाें पर युवकाें ने किया हमला, फौजी के हाथ की उंगलियां काटी

Edited By vinod kumar, Updated: 07 Apr, 2020 06:46 PM

काेराेना वायरस के चलते पूरा देश लाॅकडाउन है। कई जगह लोग लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पहल कर रहे हैं। करनाल जिला के गांव बयाना में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए एक फौजी और कुछ युवक ठीकरी पहरा दे रहे थे।

करनाल(केसी आर्या): काेराेना वायरस के चलते पूरा देश लाॅकडाउन है। कई जगह लोग लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पहल कर रहे हैं। करनाल जिला के गांव बयाना में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए एक फौजी और कुछ युवक ठीकरी पहरा दे रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया और फौजी के दाहिने हाथ की उंगलियां काट दी। हमले में चार अन्‍य युवक भी घायल हो गए।

हमलावरों का शिकार बना फौजी दिलबाग सिंह छुट्टी पर गांव आया हुआ है। फौजी दिलबाग सिंह श्रीनगर में तैनात है और 9 मार्च को छुट्टी पर आया था। उसे 28 मार्च को वापस जाना था, लेकिन लाॅकडाउन के चलते उसकी छुट्टियां आगे बढ़ा दी गई थीं।

गांव में कोरोना के कारण सरकार द्वारा लागू लॉकडाउन का पालन कराने के लिए ग्रामीण खुद पहल कर रहे हैं और गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश को रोकने के लिए ठीकरी पहरा दे रहे हैं। इसके लिए युवकों की टीम बनाई गई। इस टीम के सदस्‍य सामाजिक दूरी का ध्‍यान रखते हुए गांव के लोगों को लॉकडाउन तोड़ने से राेक रहे हैं। वे गांव में बाहरी लोगों को भी बेवजह आने से रोकते हैं।

मंगलवार को इन युवकों के साथ फौजी दिलबाग सिंह भी गांव में पहरा दे रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान कुछ लाेग मोटरसाइकिलों पर गांव में घुसे। दिलबाग और अन्‍य युवकों ने उनकाे राेका और लॉकडाउन का पालन करने को कहा। इस पर विवाद हो गया और बाइकों पर आए लोगों ने ठीकरी पहरा दे रहे दिलबाग और अन्‍य लोगोंं पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

हमलावरों ने फौजी दिलबाग सिंह के दाहिने हाथ की दो उंगलियां काट दी। उनके हमले में रणवीर सिंह सहित चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमालवरों में मनीष, प्रदीप, विक्की, पंकज सहित अन्य युवक शामिल थे। घायल फौजी सहित सभी घायलों को कमाल पर एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। एक हमलावर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अन्‍य हमलावरों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!