Edited By Isha, Updated: 12 Aug, 2022 10:33 AM
आवर्धन नहर स्थित बड़ा गांव के पास दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया 16 वर्षीय युवक डूब गया। जानकारी अनुसार बड़ा गांव वासी राजीव (16) अपने दोस्तों के साथ आवर्धन नहर में नहाने गया था। सभी नहाकर बाहर निकल गए लेकिन राजीव एक बार और गोता लगाने की बात
करनाल : आवर्धन नहर स्थित बड़ा गांव के पास दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया 16 वर्षीय युवक डूब गया। जानकारी अनुसार बड़ा गांव वासी राजीव (16) अपने दोस्तों के साथ आवर्धन नहर में नहाने गया था। सभी नहाकर बाहर निकल गए लेकिन राजीव एक बार और गोता लगाने की बात कहने लगा। इस दौरान वह अचानक नहर में डूब गया जिसके बाद उसके साथ गए दोस्तों ने सूचना उसके परिजनों को दी।
परिजनों ने मौके पर पहुंच सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर युवक की तालाश शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया था। राजीव के पिता धर्मपाल ने बताया कि उसके 3 बेटों में राजीव सबसे छोटा था जो बुधवार दोपहर बाद दोस्तों के साथ घर से गया था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। शाम को उन्हें सूचना मिली की राजीव नहर में डूब गया है।