महिला की गला दबाकर हत्या, किराये के मकान में रहती थी अकेली

Edited By Isha, Updated: 28 Jul, 2019 01:01 PM

कैथल की डी.ए.वी. कालोनी में एक 40 वर्षीय विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला की हत्या की सूचना मिलते ही कालोनी में हड़कंप मच गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डी.

कैथल (सुखविंद्र): कैथल की डी.ए.वी. कालोनी में एक 40 वर्षीय विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला की हत्या की सूचना मिलते ही कालोनी में हड़कंप मच गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डी.एस.पी. कुलभूषण, सिटी एस.एच.ओ. प्रदीप कुमार व एस.एफ.एल. की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।

महिला की हत्या बिजली की तार से गला दबाकर की गई है। महिला के गले एवं नाक पर चोट के निशान हैं। यह हत्या किसने और क्यों की है। इसकी पुलिस जांच कर रही है। पड़ोसी एवं मकान मालिक अशोक मलिक ने बताया कि महिला का नाम आशा बताया और कहा कि महिला मकान में अकेली रहती थी। वह अपने आप को पाई निवासी बताती थी। कभी-कभी उससे मिलने के लिए उसका पति एवं बच्चे भी आते थे। महिला कहां और क्या काम करती थी, इस बारे में किसी को कुछ पता नहीं है। 

मौका देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की हत्या से पहले हत्यारोपियों से झड़प हुई है, क्योंकि कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और महिला जब बाहर दरवाजे ही तरफ भागकर जान बचाने का प्रयास कर रही होगी तो उसे घसीटा भी गया होगा, क्योंकि खून के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। कमरे में पुलिस को काफी बीड़ी एवं सिगरेट के टुकड़े भी मिले हैं।  इसके अलावा अलमारी टूटी एवं खुली पड़ी हुई थी। पुलिस महिला के परिजनों को ढूंढने का प्रयास कर रही है। महिला की हत्या के पीछे क्या कारण हैं, पुलिस सभी पहलुओं पर काम कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!