रेवाड़ी में घर से बैंक जाने निकली थी महिला...रास्ते में काल बनकर आई तेज रफ्तार बस ने कुचला, परिवार में पसरा मातम

Edited By Krishan Rana, Updated: 12 Oct, 2026 03:59 PM

the woman had left home for duty she was crushed by a speeding bus leaving th

रेवाड़ी में एक दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी

 रेवाड़ी (महेंद्र भारती): रेवाड़ी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां शहर में तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान साधुशाह नगर निवासी डिंपल के रूप में हुई है। हादसे के समय डिंपल अपनी जेठानी पूजा के साथ स्कूटी पर बैंक में किसी काम से जा रही थी। हादसे के दौरान पूजा बाल-बाल बच गई, जबकि बस चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, डिंपल सोमवार को अपनी जेठानी पूजा के साथ घर से बैंक जाने के लिए निकली थी। जब दोनों रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर के सामने पहुंचीं तो एक निजी बस ने उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि डिंपल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी जेठानी पूजा सुरक्षित बच गई।

घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है और फरार बस चालक की तलाश में जुटी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!