Edited By Isha, Updated: 13 Apr, 2022 10:11 AM
जींद निवासी एक महिला ने हिसार निवासी अपने पति पर धोखे से तलाक लेने हैं और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी हिसार की निवासी प्रवीण से हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे हैं। बेटे की उम्र 11 साल और बेटी की सात
हिसार: जींद निवासी एक महिला ने हिसार निवासी अपने पति पर धोखे से तलाक लेने हैं और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी हिसार की निवासी प्रवीण से हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे हैं। बेटे की उम्र 11 साल और बेटी की सात साल है।
पीड़िता ने बताया कि उसके साथ पिछले कई साल से उसकी सास और उसका पति मारपीट कर रहे थे। इस बारे में कई बार पंचायतें हुई थी करीब एक साल पहले पंचायत हुई तो उसके पति ने शर्त रखी कि वह अपने मायके से नाता तोड़ देगी और वह उसे हमेशा खुश रखेगा। कुछ दिन सब ठीक-ठाक चला, लेकिन एक दिन आरोपित पति उसे बहला-फुसलाकर कहने लगा कि झूठमूठ का तलाक ले लेते हैं। उसने अपने पति की बात पर ध्यान नहीं दिया। आरोपित पति ने अधिवक्ता से मिलीभगत कर उसे धोखे से कोर्ट में बुलाया। वहां बिना बयान लिए उसका तलाक मंजूर करवा दिया।