Edited By Isha, Updated: 27 Jul, 2019 06:39 PM
पानीपत की विधानसभा समालखा में बंदरो का आतंक इतना हे की लोगो को अपने घरो को लोहे की ग्रिलो से करना पड़ा हे कैद ,अब पानीपत के गांव उरलाना में बंदरो के आतंक से परेसान होने लगे लोग ,आदमी ,महिला ,बुजर्ग व् बच्चो को
पानीपत(अनिल कुमार): पहले पानीपत की विधानसभा समालखा में बंदरो के आतंक ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा था लेकिन अब गांव उरलाना में बंदरो से लोग परेशान होने लगे है। बंदरो के कारण लोग अपने ही घरो में कैदी बनकर रहने को मजबूर हो गए है।बंदर अक्सर ही महिला ,बुजर्ग व् बच्चो को अपना शिकार बना रहे है। ऐसे कहा जा सकता है उरलाना में मकानों ने अब पिंजरों का रूप लेना शुरू कर दिया हे । गांव में बंदर सरेआम गुलाटियां मरते नजर आते हे ,इन्हे न तो इंसान का भय है और न ही कुतो का।
बीते रोज एक 12 वर्षीय बच्चे पर भी बंदरो ने हंमल कर घायल कर दिया। ग्रामीणों का कहना है की कई बार शिकायत की हे लेकिन किसी भी अधिकारी ने जहमत नहीं उठायी की बंदरो को गांव से बाहर भेज सके। बंदरो के कारण पूरा गांव डर के साये में है। ग्रामीणों की अपील हे की उन्हें जल्द इस समस्या से निजात दिलाई जाये।