Edited By Deepak Paul, Updated: 27 Dec, 2018 12:08 PM
इनेलो पार्टी ने 17 फरवरी को हांसी में होने वाली रैली को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इनेलो की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा देवी ने पलपल पहुंचा कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की और रैली का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए अभी और...
पलवल(दिनेश कुमार): इनेलो पार्टी ने 17 फरवरी को हांसी में होने वाली रैली को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इनेलो की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा देवी ने पलपल पहुंचा कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की और रैली का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए अभी और मेहनत की जरूरत है। क्योकि कुछ देर पहले पार्टी में एक बड़ा तुफान आ गया था। जिससे कई कार्यकर्ता निराश और हताष हो गए थे।
इनेलो की प्रदेशाध्क्ष सुमित्रा देवी ने कहा कि अब पार्टी के संगठन को और मजबूत करने की जरूरत है क्योंकी बीच में पार्टी में एक तूफान सा आया था जिससे इनेलो के कुछ कार्यकर्ता हताष और निराश हुए थे। इसलिए वो हर जिले में जाकर महिला कार्यकर्ताओं को सक्रीय करने का काम कर रही हैं। वहीं 17 फरवरी को हांसी में जो रैली के मद्देनजर हर जिले में जाकर पार्टी समर्थकों को अपने साथ जोड़ा जा रहा है।
वहीं पार्टी को छोड़कर जा चुके कार्यकर्ताओं पर उन्होंने कहा कि जो लोग ओपी चौटाला के साथ वफादार हैं वे पार्टी में वापस आ रहे हैं, लेकिन जो लोग स्वार्थी थे उनके चले जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। वहीं सुमित्रा देवी ने दुष्यंत चौटाला पर एक कवीता का उदाहरण देते हुए कहा कि जो भरा नहीं है भावों से बहती जिसमें रसधार नहीं वो ह्रदय नहीं वो पत्थर है जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं।
प्रदेश की महिलाओं के लेकर उन्होंने कहा कि जिले में इनेलो का महिला सम्मेलन हरी चुंदरी की तर्ज पर होगा और हांसी की इनेलो रैली में महिलाओं की सख्या रिकॉर्ड तोड़ हो इसके लिए वो हर जिले में जाकर महिलाओं की मीटिंग ले रही हैं और महिला कार्यकर्ताओं को ये दिशानिर्देश दिये हैं कि आने वाले दस दिनों में अपनी जिला कार्यकारिणी में कहीं कोई कमी है तो उसे पूरा करने का काम करें और यदि हमारी गलती से कोई सक्रीय कार्यकर्ता बहन वंचित है तो उन्हे भी जिला कार्यकारिणी या स्टेट कार्यकारिणी में स्थान देने का काम किया जाए।
हर गांव स्तर तक महिलाओं का एक मजबूत संगठन खड़ा करने काम किया जाएगा ताकि हमारा महिला संगठन बहुत मजबूत हो। इस मौके पर इनेलो की महिला जिलाध्यक्ष आशा लांबा, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष अनीता भारद्वाज, इनेलो के जिला अध्यक्ष अजीत बौबी, सहरी अध्यक्ष अशोक शर्मा, युवा अध्यक्ष सत्ते पहलवान सहित इनेलो की कई पदाधिकारी मौजूद रही।