Edited By Rakhi Yadav, Updated: 08 Aug, 2018 12:00 PM
यमुनानगर के कैम्प एरिया में 55 वर्षीय शाम सुंदर नाम के व्यक्ति ने ज़हरीला पदार्थ निगलकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें उसने दो लोगों को....
यमुनानगर(सुमित ओबरॉय): यमुनानगर के कैम्प एरिया में 55 वर्षीय शाम सुंदर नाम के व्यक्ति ने ज़हरीला पदार्थ निगलकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें उसने दो लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। बताया जा रहा है कि वो पैसों के लेनदेन के चलते परेशान था। पुलिस ने दोनो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।