हरियाणा की जनता केजरीवाल और उसकी पार्टी को घास डालने वाली नहीं है:  सुभाष बराला

Edited By Punjab Kesari, Updated: 28 Mar, 2018 09:08 AM

the people of haryana are not going to give grassroots to kejriwal

हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने सुभाष बराला ने केजरीवाल को लेकर कहा कि वह किस प्रकार का धन्यवाद हरियाणा की जनता को लेकर करना चाहते हैं यह हमें पता नहीं है। केजरीवाल अपने प्रदेश में तो विकास कराने में विफल....

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी):  हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने सुभाष बराला ने केजरीवाल को लेकर कहा कि वह किस प्रकार का धन्यवाद हरियाणा की जनता को लेकर करना चाहते हैं यह हमें पता नहीं है। केजरीवाल अपने प्रदेश में तो विकास कराने में विफल है जो पहचानने केंद्र की सरकार दे रही है उसका उचित प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। वह अपने प्रदेश की चिंता छोड़ कर दूसरे प्रदेश में जा रहे हैं यह बात दिल्ली के हित में भी नहीं है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा की रथ यात्रा पुनः शुरू होने पर सुभाष बराला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का यह अपना मसला है कि वह किस प्रकार से अपने कार्यक्रम आयोजित करते हैं। यह पूरा हरियाणा जानता है कि किस प्रकार से कांग्रेस में गुटबाजी बनी हुई है। 4-5 गुट इस पार्टी के दिखाई देते हैं। इनकी गुटबाजी जनता से छिपी नहीं है हमें इस बात की कोई चिंता नहीं है जनता को कांग्रेस के बारे में सब पता है।

सुभाष बराला ने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा को विकास की बुलंदियों पर पहुंचाया है जिला मुख्यालय पर पहले कार्यक्रम किए थे उसके बाद पूरे प्रदेश की विधानसभा में गए उसके बाद में कार्यकर्ताओं से मिले और विकास के कार्यक्रमों पर चर्चा की समय-समय पर मुख्यमंत्री चर्चा करते हैं और फीडबैक लेते रहते हैं विकास के कार्यक्रमों की चर्चा की जाए रणनीति बनाई जाए तो यह बैठक की जाती है।

विधायकों के रिपोर्ट कार्ड को लेकर सुभाष बराला ने कहा कि विधायकों ने बहुत से काम करवाए है, कई बार काम रह जाते है। जो विधायक की सूची में ना आए हो कई बार ऐसा होता है कि विधायक से काम छूट जाता है तो उसको लेकर ऐसी बैठकर करवाई जाती है। अभी तक 12 जिलों की बैठक की गई है इनका एक अच्छा सार्थक परिणाम निकल कर आया है। आने वाले समय में इन बैठकों के माध्यम से अच्छी-अच्छी योजनाएं निकल कर आएंगी।

विधानसभा में मुख्यमंत्री द्वारा कही गई भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर 2 मामलों की जांच देने की घोषणा के बावजूद अभी तक सीबीआई को पत्र न लिखने को लेकर सुभाष बराला ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था का इसमें प्रश्न है। जैसे प्रशासनिक व्यवस्था की मामले दिए जाएंगे उस तरह से जांच आगे बढ़ेगी। 

बराला ने मुख्यमंत्री निवास पर हुई विधायकों की बैठक को लेकर कहा कि जीवित संगठनों में ब्रेक फ़ास्ट, लंच व् डिनर इस तरह के कार्यक्रम होते रहते है। अगर इस तरह के कार्यक्रम नहीं होंगे तो संगठन चल नहीं सकता है। भारतीय जनता पार्टी में जब कोई भी कार्यक्रम होता है तो सबसे पहले सामूहिक बैठक होती है। 

उसी सामूहिकता से कार्यक्रम को तैयार करते हैं आज इस बैठक में सभी मंत्री और विधायक दल उपस्थित थे। आने वाले कार्यक्रमों की योजना और रचना का जो कार्यक्रम है। उसकी चर्चा की गई 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है। 8 अप्रैल को व्यापारी सम्मेलन है इन कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई है। आज की बैठक में जो विधायक उपस्थित ना हो सके थे उनको लेकर सुभाष बराला ने कहा कि दो विधायक इस बैठक में मौजूद नहीं थे।
 

आम आदमी पार्टी की रैली को लेकर सुभाष बराला ने कहा कि जो उनकी रैली का हश्र हुआ है। वह पूरे हरियाणा ने देखा है इस पर ज्यादा टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है। हरियाणा की जनता केजरीवाल और उसकी पार्टी को घास डालने वाली नहीं है। इस तरह से लोग इकट्ठे किए गए थे किराए से लोग लाए गए थे। मीडिया के सामने लोगों की बातें आई है सोशल मीडिया में सारी बातें चल रही है कहीं किसी से कुछ छुपा नहीं है। हरियाणा में इस पार्टी का औचित्य साबित हो सकता है यह बात हरियाणा की जनता को पता नहीं है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!