Edited By Rakhi Yadav, Updated: 30 Jul, 2018 12:23 PM
यमुनानगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सरस्वतीनगर के गांव काजीबांस निवासी सुभाष ने अपने पत्नी बंतो देवी पर तेल डालकर आग लगा दी। उसके बाद खुद भी जहरीला पदार्थ....
यमुनानगर: यमुनानगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सरस्वतीनगर के गांव काजीबांस निवासी सुभाष ने अपने पत्नी बंतो देवी पर तेल डालकर आग लगा दी। उसके बाद खुद भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आग में 14 साल की बेटी बलजिंद्र कौर और 10 साल का बेटा अवतार भी झुलस गए। उनका इलाज जगाधरी के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
इस मामले को बंतो देवी के मामा जगमाल ने एक हादसा बताया है। उन्होंने कहा कि रात 2 बजकर 20 मिनट पर शार्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार बंतो देवी अपनी मां की मौत के बाद से अपने मामा के घर काजीबांस में रह रही थी। साल 2000 में उसकी शादी पंजाब के गांव झुंगियों निवासी सुभाष से हुई थी। तब से वह यही रह रहे थे। सुभाष एक ट्रक ड्राइवर था और उसकी पत्नी चंदना गांव में आंगनबाड़ी वर्कर थी।
मामले की जांच कर रहे छप्पर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि हमे सूचना मिली थी कि पति द्वारा पत्नी व बच्चों पर तेल डालकर जला दिया गया है। लेकिन परिजनों ने जो बयान दिए है वह बिल्कुल उलट है। इसकी जांच के लिए मृतकों का बिसरा लैब में भेजा जा रहा है। वहीं मौके से एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल मृतका के मामा के बयानों पर पुलिस 174 का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।