चिंताजनक: हरियाणा में फिर बढ़ना शुरु हुए काेराेना मरीज, आज इतने मामले आए सामने

Edited By vinod kumar, Updated: 26 Apr, 2020 03:39 PM

the number of corona patients started increasing again in haryana

हरियाणा में एक बार फिर काेराेना पाॅजिटिव केस बढ़ना शुरु हाे गए। प्रदेशभर में अब कुल मरीजों की संख्या 294 पहुंच गई है। रविवार को 7 नए मरीज मिले हैं। पानीपत में पिछले दिनों बहन से मिलने आए दिल्ली पुलिस के जवान के संपर्क में आने से चार संक्रमित हो गए।...

पंचकूला(उमंग): हरियाणा में एक बार फिर काेराेना पाॅजिटिव केस बढ़ना शुरु हाे गए। प्रदेशभर में अब कुल मरीजों की संख्या 294 पहुंच गई है। रविवार को 7 नए मरीज मिले हैं। पानीपत में पिछले दिनों बहन से मिलने आए दिल्ली पुलिस के जवान के संपर्क में आने से चार संक्रमित हो गए। वहीं 2 मरीज हिसार में सामने आया है। जबकि 1 मामला साेनीपत में सामने आया।

हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार के आदेश के बाद ग्रीन जोन में आर्थिक गतिविधियों में ढील दे दी है। रविवार से कोरोनामुक्त घोषित किए गए 12 जिलों में दुकानें खुलेंगी और आर्थिक गतिविधियां शुरू होंगी। इसकी घोषणा खुद सीएम मनोहर लाल ने की है।

PunjabKesari, haryana

192 मरीज ठीक हो गए
प्रदेश में अब कुल 192 मरीज ठीक हो गए हैं। नूंह  में 39, गुरुग्राम में 35, फरीदाबाद 29, पलवल 29, अम्बाला 10, करनाल और पानीपत में 5-5, सिरसा और सोनीपत में 4-4, यमुनानगर और पंचकूला में 3-3, हिसार, कैथल, कुरुक्षेत्र और भिवानी में 2-2, चरखी दादरी, फतेहाबाद 1-1 मरीज ठीक होने पर घर भेजा गया। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!