Edited By Manisha rana, Updated: 29 May, 2022 01:50 PM
हरियाणा के भिवानी जिले के गांव में शनिवार दोपहर महिला के शव मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला का उसी की चुन्नी से गला घोंटकर ...
भिवानी : हरियाणा के भिवानी जिले के गांव में शनिवार दोपहर महिला के शव मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला का उसी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक महिला के पति का आरोप है कि गांव में उनके परिवार के कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। परिजनों ने गांव के ही चार लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस महिला की हत्या मामले में विभिन्न पहलुओं पर अपनी जांच आगे बढ़ा रही है।
महिला के परिजनों ने बताया कि दोपहर को घर से निकली महिला बलाई में गोबर व कूड़ा डालकर नहीं लौटी तो उसे देखने पहुंचे तो हत्या का खुलासा हुआ। महिला दो बच्चों की मां थी। फिलहाल महिला के शव का आज नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)