Edited By Isha, Updated: 28 May, 2020 04:38 PM
पलवल के गाँव करीमपुर में अज्ञात बदमाशो ने एक लडकी को गोलिया मारकर घायल कर दिया। लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौक पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है
पलवल(दिनेश): पलवल गाडी में बैठी एक महिला को गोली मार दी गई। जान से मारने की नीयत से महिला पर 6-7 राउंड फायरिंग की गई। महिला को चार-पांच गोली लगी है। गंभीर तौर पर घायल महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रेफर कर दिया । घायल महिला की तरफ से अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।
जानकारी के अनुसार गोली लगने से घायल हुई गांव करीमपुर निवासी रितू नामक महिला ने सिविल अस्पताल में बताया कि ब्रहस्पतवार सुबह अपनी डयूटी पर जाने के लिए गांव कुशक के नजदीक भूमियां चौराहे पर सवारी के इंतजार में खडी थी। तभी वहां गांव नाई नंगला निवासी राजकुमार अपनी ईको वैन लेकर आया। रितू वैन में कंडक्टर वाली सीट पर बैठ गई। वैन स्टार्ट होकर चली थी कि तभी बाइक और स्कूटी सवार 8-10 युवकों ने गाड़ी को रूकवा लिया और रितू पर फायरिंग कर दी।
रितू का कहना है कि हमलावरों ने 6-7 राउंड फायरिंग की। गोली लगने से घायल रितू को गाडी चालक तुरंत अस्पताल लेकर आया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रेफर कर दिया गया। बताया गया कि महिला को गांव कुशक के नजदीक गोली मारी गई। महिला गांव बघौला स्थित एक कंपनी में नौकरी करती है। महिला दो बेटियां की मां है। घायल महिला ने बताया कि गोली मारने वालों में सरजीत, जयबीर, प्रिंस, ज्ञान, नैम, बबलू , संदीप और पुष्पेन्द्र सहित 10 लोग शामिल है।