किसानों का दिल्ली कूच: जाम में फंस गई बारात, समय पर फेरे भी नहीं ले पाया दूल्हा

Edited By vinod kumar, Updated: 27 Nov, 2020 05:27 PM

the groom got stuck in a jam due to the farmers  journey to delhi

किसानों के आंदोलन के चलते एक बारात जाम में फंस गई। बारात सिरसा के गांव सक्ताखेड़ा से फतेहाबाद में जानी थी। सिरसा के गांव खैरेकां के पास शुक्रवार सुबह पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए नाका लगाया हुआ था, इसी दौरान बारात जाम में फंस गई।

सिरसा (सतनाम): किसानों के आंदोलन के चलते एक बारात जाम में फंस गई। बारात सिरसा के गांव सक्ताखेड़ा से फतेहाबाद में जानी थी। सिरसा के गांव खैरेकां के पास शुक्रवार सुबह पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए नाका लगाया हुआ था, इसी दौरान बारात जाम में फंस गई। जिसके बाद बारात में शामिल लोगों ने गांव से आगे जाने का रास्ता अपनाया, लेकिन गांव खैरेकां के पास आकर फंस गए। बारात को फतेहाबाद में पहुंचना था, लेकिन 2 बजे तक बारात सिरसा में ही फंसी रही। 

PunjabKesari, haryana

दूल्हा संदीप कुमार ने बताया कि शुक्रबार को फतेहाबाद के लिए वह सुबह 8:30 बजे चले थे, लेकिन रास्ते बंद होने की वजह से वे जाम में फंसे रहे। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद में फेरे लेने के लिए 11 बजे पहुंचना था लेकिन वे समय पर नहीं पहुंच पाएंगे। वहीं दूल्हा संदीप कुमार के रिश्तेदार राकेश कुमार ने बताया कि सिरसा के गांव सक्ताखेड़ा से बारात चलकर फतेहाबाद में 11 बजे पहुंचनी थी, लेकिन काफी लेट हो गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!