Edited By Manisha rana, Updated: 23 Apr, 2022 08:43 PM
करनाल जिले के नेशनल हाईवे पर पश्चिमी यमुना नहर में युवती द्वारा छलांग लगाने का मामला सामने आया है। जिसे दो युवकों ने बचा लिया...
करनाल (ब्यूरो) : करनाल जिले के नेशनल हाईवे पर पश्चिमी यमुना नहर में युवती द्वारा छलांग लगाने का मामला सामने आया है। जिसे दो युवकों ने बचा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती व उसके परिजनों को थाने में ले गई।
युवती की मां ने बताया कि उसके 4 बच्चे हैं। एक बेटी को मानसिक बीमारी है। महिला ने कहा कि जब मैं किसी काम में व्यस्त हुई तो वो झंझाडी गांव से पश्चिमी यमुना नहर में कूदकर जान देने के लिए चली गई। 15 दिन पहले भी मरने की कोशिश की थी। डॉक्टर से उसका इलाज करवा रहे हैं। उसको कोई परेशान नहीं करता है। सिर्फ बीमारी के चलते ऐसा कदम उठा लेती है।
युवकों ने बताया कि हम यहां से निकल रहे थे। तब ये लड़की यहां पर खड़ी थी। ये कूदने की तैयारी में थी। उसको रोका और रेलिंग से नीचे उतारा। जब पूछा तो बोली की मम्मी ने मारा है। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई।युवकों ने यह भी कहा कि जब उसे उतार रहे थे तो हमसे छुटने का प्रयास किया।
पुलिस कर्मी ने बताया कि वह यहां से जा रहा था। तभी कुछ युवकों ने उसको आवाज दी। यहां पर पूरी जानकारी ली तो झंझाडी की युवती नहर में छलांग लगा रही थी। जिसे युवकों ने रेलिंग से नीचे उतारा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)