लड़की ने नहर में लगाई छलांग, युवती को देख 3 राहगीर भी नहर में कूदे

Edited By Isha, Updated: 15 Mar, 2020 01:49 PM

करनाल के मधुबन में नेशनल हाईवे पर बने पक्के पुल से आवर्धन नहर में एक लड़की ने छलांग लगा दी,  जिसे बचाने के लिए वहां खड़े 3 राहगीरों ने भी नहर में छलांग लगाई। नहर का बहाव तेज़ होने के कारण

करनाल(के.सी.आर्य)- करनाल के मधुबन में नेशनल हाईवे पर बने पक्के पुल से आवर्धन नहर में एक लड़की ने छलांग लगा दी, जिसे बचाने के लिए वहां खड़े 3 राहगीरों ने भी नहर में छलांग लगाई। नहर का बहाव तेज़ होने के कारण राहगीर लड़की को नहीं ढूंढ पाए। आधे घंटे की मशक्कत के बाद जब वो लोग नहर से बाहर आए तो उन्होंने मधुबन पुलिस थाने में जाकर इसकी जानकारी दी। मधुबन पुलिस थाना इंचार्ज ने भी मौके का आकर मुआयना किया और मोके पर खड़े लोगों से जानकारी जुटाई।

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार लड़की की उम्र तकरीबन 18 साल है उसने सफेद रंग के कपड़े डाले हुए थे, वो तकरीबन दोपहर 3 बजे के आस-पास नहर में कूदी थी, जिसको बचाने के लिए 3 राहगीर भी नहर में कूदे पर वो लड़की नहीं मिली। पुलिस कल फिर से मौके पर गोताखोरों को बुलाएगी और लड़की को ढूंढने का प्रयास किया जाएगा। लड़की ने छलांग क्यों लगाई इसके पीछे क्या कारण है ये तभी पता चल पाएगा जब करनाल जिले के किसी थाने में किसी लड़की की गुमशुदगी की शिकायत आएगी। फिलहाल पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती उस लड़की को नहर से ढूंढना होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!