Edited By Shivam, Updated: 15 Nov, 2019 02:50 PM
चुनाव के बाद भाजपा-जजपा के गठबंधन पर बनी हरियाणा सरकार ने नए मंत्रिमंडल का गठन कर लिया है।
चंडीगढ़ (धरणी): चुनाव के बाद भाजपा-जजपा के गठबंधन पर बनी हरियाणा सरकार ने नए मंत्रिमंडल का गठन कर लिया है। प्रदेश के 14वें मंत्रिमंडल की पहली बैठक 18 नवंबर को होगी, जिसमें 12 मंत्री शामिल होंगे। मंत्रिमंडल में एक मंत्री जेजेजी विधायक अनूप धानक व एक मंत्री निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह होंगे, बाकि 10 मंत्री भाजपा विधायक दल के हैं। गौरतलब है कि वीरवार को हुए मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सभी मंत्रियों का पद ग्रहण करवाया। इसके साथ ही उनका कार्यभार संभलवाया।