अहीरवाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की पहली ‘नापसंद’ खट्टर!

Edited By Deepak Paul, Updated: 19 Jul, 2018 10:48 AM

the first  dislike  of bjp workers in ahirwal khattar

प्रदेश के ईमानदार सी.एम. मनोहर लाल खट्टर से अहीरवाल के भाजपा कार्यकत्र्ता पूरी तरह नाखुश नजर आ रहे हैं। इसका उदाहरण उस समय देखने को मिला जब रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा में पार्टी के प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी ने कार्यकत्र्ताओं की बैठक ली। अहीरवाल के...

अम्बाला(वत्स): प्रदेश के ईमानदार सी.एम. मनोहर लाल खट्टर से अहीरवाल के भाजपा कार्यकत्र्ता पूरी तरह नाखुश नजर आ रहे हैं। इसका उदाहरण उस समय देखने को मिला जब रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा में पार्टी के प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी ने कार्यकत्र्ताओं की बैठक ली। अहीरवाल के भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने खट्टर पर अपनी उपेक्षा के आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ जमकर जहर उगला। इससे पूर्व अहीरवाल के कद्दावर नेता राव इंद्रजीत सिंह भी जींद रैली में खट्टर के खिलाफ जमकर बोले थे। उन्हें ऐसा सी.एम. करार दिया था जो जमीन से जुड़ा हुआ नहीं है। 

प्रदेश महामंत्री कार्यकत्र्ताओं की समस्याएं सुनने के लिए धारूहेड़ा पहुंचे थे। सोशल मीडिया और पार्टी कार्यकत्र्ताओं से बातचीत के अनुसार उन्होंने अपने भाषण में सी.एम. मनोहर लाल खट्टर की सराहना शुरू की तो कार्यकत्र्ताओं में सुगबुगाहट प्रारंभ हो गई। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं से सवाल किया कि क्या वे सी.एम. की कार्यशैली से संतुष्ट हैं, उनका यह सवाल उनके लिए एक तरह से आफत बन गया। कार्यकत्र्ताओं ने एक स्वर में कहा कि बिल्कुल नहीं। एक कार्यकत्र्ता ने इतना तक कह दिया कि खट्टर के कार्यकाल में जितनी उनकी मिट्टी पलीत हुई है, उतनी कभी नहीं हुई। कार्यकत्र्ताओं ने हुटिंग तक शुरू कर दी। कुछ कार्यकत्र्ताओं ने जोशी के साथ जमकर बहस भी की। इसी बीच राव इंद्रजीत सिंह वहां पहुंच गए। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं को शांत किया। संदीप जोशी को कार्यकत्र्ताओं के विरोध के कारण बीच में ही अपना भाषण खत्म करना पड़ा। 

बताया जा रहा है कि सी.एम. के खिलाफ भाजपा कार्यकत्र्ताओं में रोष का गुब्बार बना हुआ है। उनका आरोप है कि खट्टर सरकार में न तो उनके काम हो रहे हैं और न ही कार्यकत्र्ताओं को पूरा सम्मान मिल रहा है। वह अपनी ही पार्टी की सरकार में पूरी तरह उपेक्षित बने हुए हैं। 

अहीरवाल क्षेत्र में गुरुग्राम से लेकर नांगल चौधरी और भिवानी तक राव इंद्रजीत सिंह की मजबूत पकड़ है। गत विधानसभा चुनावों में उन्होंने इस क्षेत्र के अधिकांश भाजपा प्रत्याशियों को विधायक बनाकर भेजा था। उनके कार्यकत्र्ता चाहते थे कि प्रदेश का सी.एम. राव को ही बनाया जाए। भाजपा हाईकमान ने राव को खाली हाथ रखते हुए खट्टर के हाथों में प्रदेश की कमान सौंप दी थी। इसके बाद से ही राव इंद्रजीत सिंह के समर्थक भाजपा से नाराज चल रहे हैं। कुछ समय पूर्व नारनौल के दौगड़ा अहीर में अपनी सफल रैली कर राव ने पार्टी हाईकमान को यह संदेश देने का प्रयास किया था कि इस क्षेत्र में उनका व्यापक जनाधार है। 

हाल ही में उन्होंने झज्जर में दूसरी सफल रैली कर पार्टी हाईकमान को यह संदेश देने का प्रयास किया कि उनका जनाधार अहीरवाल से बाहर पूरे प्रदेश में है। यह रैली पूर्व सी.एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ में की गई थी। इस रैली में इंद्रजीत ने सीधे तौर पर सी.एम. खट्टर को खुलकर निशाना बनाया था। उन्होंने यह संदेश देने का काम कर दिया कि अगर प्रदेश में उन्हें उपेक्षित रखा तो उनके पास अलग पार्टी बनाने का विकल्प खुला है। उनकी हरियाणा इंसाफ कांग्रेस पार्टी पहले ही रजिस्टर्ड है। अब अहीरवाल के कार्यकत्र्ताओं ने अपनी नाराजगी जताकर भाजपा के लिए खतरे की घंटी बजाने का काम कर दिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!