Edited By Punjab Kesari, Updated: 26 May, 2018 07:33 PM
यमुनानागर के नेशनल जंगल में आज शनिवार शाम से पहले आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग इतनी भयंकर है कि वन सम्पदा और जंगली जीवों को भारी नुकसान...
यमुनानगर (हरिंदर सिंह): यमुनानागर के नेशनल जंगल में आज शनिवार शाम से पहले आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग इतनी भयंकर है कि वन सम्पदा और जंगली जीवों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं इस भीषण आग से हिमाचलव उत्तराखंड के जंगलों में भी आग बढऩे का खतरा मंडराने लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां भी नहीं पहुंच पाई हैं, जिससे आग ने कलेसर के जंगलों में भयानक रूप धारण कर लिया है।