Edited By Deepak Paul, Updated: 05 Oct, 2018 12:02 PM
निरथान गांव में पिछले एक साल से फर्जी दस्तावेजों पर चुनाव लड़कर सरपंच बनने का विवाद आखिरकार जिला उपायुक्त विनय सिंह की कार्रवाई के बाद थम गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर डी.सी. ने निरथान गांव के सरपंच श्रीभगवान को पद से हटा दिया है।
सोनीपत: निरथान गांव में पिछले एक साल से फर्जी दस्तावेजों पर चुनाव लड़कर सरपंच बनने का विवाद आखिरकार जिला उपायुक्त विनय सिंह की कार्रवाई के बाद थम गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर डी.सी. ने निरथान गांव के सरपंच श्रीभगवान को पद से हटा दिया है।
वहीं प्रशासन ने गांव की ही महिला पंच को बहुमत के आधार पर सरपंच की जिम्मेदारी सौंप दी है। हालांकि शिकायतकत्र्ता निरथान निवासी करण सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि हटाए गए सरपंच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए मामला भी दर्ज किया जाए।