Edited By Rakhi Yadav, Updated: 05 Sep, 2018 09:28 AM
बहादुरगढ़ में सरकार की सख्ती का असर देखने को मिल रहा है। यहां अलग-अलग जगह के लिए बसें रवाना हो रही है। कर्मचारियों के हल्के विरोध के बावजूद भी यहां दिल्ली, रोहतक, चंडीगढ़, सिरसा के साथ-साथ ग्रामीण सेवा....
बहादुरगढ़(प्रवीन धनखड़): बहादुरगढ़ में सरकार की सख्ती का असर देखने को मिल रहा है। यहां अलग-अलग जगह के लिए बसें रवाना हो रही है। कर्मचारियों के हल्के विरोध के बावजूद भी यहां दिल्ली, रोहतक, चंडीगढ़, सिरसा के साथ-साथ ग्रामीण सेवा की बसें भी चल पड़ी है। वहीं रोडवेज की इंटेक यूनियन बसें चलाने का विरोध करती नजर आई। साथ ही रोडवेज कर्मचारी महासंघ और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा यूनियन से जुड़े कर्मचारी बसें चला रहे हैं। इस दौरान यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।