भाजपा सरकार आने के बाद तेजी से हुआ विकास : कल्याण

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 26 Jun, 2018 09:19 AM

the development of the bjp after the arrival of the government

घरौंडा से विधायक व हैफेड के चेयरमैन हरविंद्र कल्याण ने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा नम्बर 1 का नारा तो दिया लेकिन वह सिर्फ उनके अपने चहेते क्षेत्रों के लिए था। जबकि घरौंडा क्षेत्र में विकास के नाम पर एक....

चंडीगढ़(धरणी): घरौंडा से विधायक व हैफेड के चेयरमैन हरविंद्र कल्याण ने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा नम्बर 1 का नारा तो दिया लेकिन वह सिर्फ उनके अपने चहेते क्षेत्रों के लिए था। जबकि घरौंडा क्षेत्र में विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं लग पाई थी। लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद हलका घरौंडा विकास पथ पर दौड़ रहा है। 

जिन सड़कों के कभी गड्ढे नहीं भरे जाते थे, आज वे 18-18 फुट चौड़ी हो गई हैं। यह सिर्फ भाजपा की विकास वाली सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों में वंशवाद की राजनीति होती आई है। जो पहले मुख्यमंत्री है, उसका पुत्र की अगला मुख्यमंत्री बनेगा। लेकिन भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता अपनी मेहनत व संगठन के प्रति समर्पण कर किसी भी बड़े पद को हासिल कर सकता है।

जिसका जीता जागता उदाहरण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। भाजपा ने पूरे प्रदेश में सड़कों के जाल बिछा दिए हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के परिणाम में हरियाणा के घरौंडा को उत्तर भारत में नवाचार श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसके लिए घरौंडा की जनता, सामाजिक संगठनों व प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि घरौंडा को उत्तर भारत में नवाचार श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त होना अपने आप में एक कीर्तिमान से कम नहीं है। पी.एम. नरेंद्र मोदी व सी.एम. मनोहर लाल की प्रेरणा से ग्रामीण अंचल व कस्बे से उपमंडल बने घरौंडा के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!